फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की 22 चौकियों पर इंचार्ज किए तैनात

Sun, 04 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में  चौकी इंचार्जों की मनमानी पर पुलिस अधीक्षक ने अंकुश लगा दिया है। जिले की 22 चौकी पर नए सिरे से इंचार्जों की तैनाती कर उनकी जवाबदेही तय कर दी गई है। यदि किसी भी चौकी क्षेत्र में आपराधिक वारदात होती है, तो संबंधित चौकी इंचार्ज से जवाब तलब किया जाएगा। इसके साथ ही अस्थायी तौर पर अकबरपुर सुन्हेटी और पंजीठ चौकी के इंचार्ज की तैनाती भी कर दी गई है।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि अभी तक थानाध्यक्ष ही चौकी इंचार्जों को तैनात कर देते थे, जिसमें अक्सर बदलाव भी थानाध्यक्ष स्तर पर कर दिया जाता था। अब उन्होंने नए सिरे से चौकी इंचार्जों की तैनाती करने के साथ ही उनकी जवाबदेही निर्धारित कर दी है। कोई भी चौकी इंचार्ज लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


उन्होंने बताया कि थानाभवन थाने पर तैनात उपनिरीक्षक एसएन दहिया को चौकी इंचार्ज औद्योगिक क्षेत्र, शामली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह को मोहल्ला नंदूप्रसाद चौकी इंचार्ज, उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह को एसटी तिराहा चौकी इंचार्ज, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह को टिटौली चौकी, उपनिरीक्षक सुशील कुमार को चौकी सिक्का, सतपाल सिंह को हिंड चौकी, कपिल कुमार भारद्वाज को चौकी भाजू, उपनिरीक्षक बाबूराम को बंतीखेड़ा चौकी, पंकज कुमार को चौसाना, इंद्रपाल सिंह को अहमदगढ़, यूसुफ खां को बिडौली चौकी, मुकेश कुमार को कच्ची गढ़ी चौकी, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को कैराना की किला गेट चौकी, देव सिंह रावत को इमामगेट चौकी, अमन सिंह को यमुना ब्रिज चौकी, जय किशोर को कांधला की गंगेरू चौकी, धर्मेंद्र पंवार को भभीसा चौकी, मुनेश कुमार को एलम चौकी, राजकुमार गौतम को खंदरावली चौकी, उपनिरीक्षक नेमचंद को अकबरपुर सुन्हैटी और कैलाशचंद गौतम को पंजीठ चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। अब ये सब नई जिम्मेदारी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें