एलम में आशीर्वाद पथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पांच गांव के लोगों की बैठक में मौजूद लोग।
- फोटो : SHAMLI
जयंत की जनसभा को थानाभवन मंडी में मिली अनुमति
शामली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत की 25 अक्तूबर को थानाभवन मंडी में होगी। प्रशासन की ओर से बजाज शुगर मिल परिसर में हेलीकॉप्टर उतारे जाने की अनुमति दे दी गई है। रालोद जिलाध्यक्ष की ओर से थानाभवन की नवीन सब्जी मंडी में जनसभा के लिए अनुमति प्रशासन से मांगी गई है। इसके लिए मंडी परिषद से रसीद भी कटवा ली गई है।
चौधरी जयंत ने 7 अक्तूबर को अपने दादा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि हापुड़ के नूरपुर से आशीर्वाद पथ यात्रा की शुरूआत की थी। इसके बाद वह कई जिलों में जनसभा कर चुके हैं। 25 अक्तूबर को थानाभवन के जैदी फार्म हाउस में उनकी जनसभा होनी थी। रालोद नेताओं ने इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। शामली एसडीएम संदीप कुमार ने जनसभा की अनुमति निरस्त कर दी है। जिसमें उन्होंने तर्क दिया था कि बारिश का पानी भरने से मैदान गीला है। जिससे मंच धंस सकता है।
इसके बाद रालोद नेताओं ने थानाभवन की नवीन सब्जी मंडी में जनसभा की अनुमति के लिए आवेदन किया। बृहस्पतिवार को इसके लिए मंडी परिषद से 31860 रुपये की रसीद कटवा ली गई है। इसके अलावा प्रशासन ने चौधरी जयंत का हेलीकॉप्टर बजाज शुगर मिल परिसर में उतरवाने की अनुमति भी रालोद नेताओं को दे दी है।