फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आरोपियों की तलाश में जम्मू-कश्मीर पुलिस दे रही ताबड़तोड़ दबिश, न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे तीनों आरोपी

Thu, 15 Feb 2024 10:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : जम्मू-कश्मीर पुलिस आरोपियों की तलाश में शामली में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। बताया गया कि तीनों आरोपी न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के थाना राजौरी पुलिस की टीम ने शामली पुलिस के साथ शहर के मोहल्ला कलंदरशाह में न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस टीम शामली में रहकर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम को जम्मू-कश्मीर के जिला पुलवामा के थाना राजौरी के एसआई अकरम के साथ पुलिस टीम शामली पहुंची। पुलिस टीम ने शहर कोतवाली में आमद दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके यहां पूर्व में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपी न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे हैं। न्यायालय से उनके वारंट जारी हुए हैं।

बताया गया कि आरोपियों के नाम सत्तार, फिरोज और मोहम्मद है। तीनों शहर के मोहल्ला कलंदरशाह निकट चांद मस्जिद के निवासी है। राजौरी पुलिस ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम रात में शहर में ही है, जो उनके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी कर दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम धोखाधड़ी के पुराने मामले में आरोपियों की तलाश में आई है। आरोपियों के न्यायालय से वारंट जारी हुए हैं। अभी कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: किसान लॉकडाउन: ग्रामीण भारत बंद को लेकर ये है BKU का प्लान, राकेश टिकैत बोले-17 को सिसौली में लिया जाएगा फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें