शामली। भाकियू जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित करके छह को कलक्ट्रेट पर पंचायत करने का एलान किया हैं।
नगरपालिका परिषद कार्यालय मेेें भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में छह जून को कलक्ट्रेट में महापंचायत का एलान किए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार चौधरी बाबा श्याम सिंह, बाबा संजय कालखंडे, बाबा सूरजमल ने भाकियू जिलाध्यक्ष जावेद तोमर के खिलाफ पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध किया गया।
खाप चौधरियों ने कहा कि जिले के एक मंत्री के इशारे पर अधिकारियों द्वारा भाकियू जिलाध्यक्ष का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में छह जून को कलक्ट्रेट में महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया जाएगा। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मौजूद रहेंगे।
जिसमें पुलिस उत्पीड़न, बकाया गन्ना भुगतान, बिजली आदि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। महापंचायत में आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया जाएगा।
इस मौके पर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के भाकियू कार्यकर्त्ता हिस्सा लेंगे। बैठक में भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, मुन्ना टिटौली, शहजाद, पप्पू कुड़ाना, देवराज पहलवान, ईश्वर फौजी, देवराज, पुष्पेंद्र, ओमवीर पटवारी, देशपाल, सरदार निशान सिंह, कुलवंत सिंह, जगवीर सिंह फौजी, आस मोहम्मद, नजाकत, विपुल, अमरजीत, भोपाल सिंह, रणधीर सिंह, हाजी इकराम आदि मौजूद रहे।