एसटीएफ और शामली पुलिस ने कलीम के संपर्क में रहने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए शामली, बागपत, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा और दिल्ली के कई स्थानों की खाक छानी। हालांकि अभी अन्य कोई पकड़ में नहीं आ सका है।
खुफिया सूत्रों के अनुसार, कलीम ने भी पूछताछ में बताया है कि सूर्यवंशी फिल्म की तरह ही देश में एक स्थान पर हथियार, बारूद एकत्रित कर किसी बड़ी वारदात की तैयारी थी।
इस्लामिक देशों के स्टेटस लगाते हैं गिरोह के सदस्य
खुफिया एजेंसियों के अनुसार, जांच में पता चला है कि आईएसआई और अन्य संगठनों के लिए काम करने वाले लोग इस्लामिक देशों का स्टेट्स अपने व्हाट्सएप या फिर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगाते हैं। इन्हें लगता है कि इस तरह का स्टेट्स देखकर अन्य लोग भी इनके साथ जुड़ेंगे। कलीम की तरह ही अन्य लोग भी भारत में लोगों को जेहाद फैलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
जल्द गिरफ्त में होंगे तहसीम और यूसुफ
शामली के एसपी अभिषेक और एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि संयुक्त अभियान चलाकर फरार चल रहे तहसीम और सहारनपुर के यूसुफ की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी गिरफ्त में होंगे।