फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंतरजनपदीय तार चोर गिरोह पकड़ा

Sat, 14 Feb 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
अंतरराज्यीय तार चोर गिरोह के पकड़े गए आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
शामली। अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन शातिर चोरों समेत चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर पुलिस ने नलकूपों और विद्युत लाइनों से तार चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, चाकू, बिना नंबर की बाइक, 127 किलो कॉपर तार और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कांधला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान शौकत निवासी मोहल्ला आलखुर्द, कैराना, फुरकान निवासी खुरगान, कैराना तथा शिवम निवासी मोहल्ला नंदूप्रसाद, शामली के रूप में हुई। इसके अलावा चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी राशिद निवासी मोहल्ला सरवरपीर, शामली को भी गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। एसपी के अनुसार तीनों मुख्य आरोपियों पर पूर्व में भी छह-छह मुकदमे दर्ज हैं। nदिन में करते थे रेकी, वारदात के समय मोबाइल नहीं रखते थे : एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने एक अन्य साथी मोनू उर्फ मुबारिक (कैराना) तथा कबाड़ी राशिद के साथ मिलकर दिन में बाइकों पर घूमकर ट्रांसफार्मरों और नलकूपों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में चोरी करते थे। चोरी के समय वे मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे, ताकि पुलिस उन्हें ट्रेस न कर सके। आरोपियों ने बताया कि वे ट्रांसफार्मर के कटआउट और स्टार्टर को तोड़कर उसमें से कॉपर तार निकालते और उसे एक खंडहर में जमा करते थे। जब पर्याप्त मात्रा में तार इकट्ठा हो जाता तो उसे सरवरपीर निवासी कबाड़ी राशिद को बेच देते थे। nभट्ठी में पिघलाकर बनाते थे चूड़ियां, दिल्ली-सहारनपुर तक सप्लाई : एसपी ने बताया कि कबाड़ी राशिद चोरी का कॉपर तार पिघलाकर उससे चूड़ियां, अंगूठी व अन्य सामान तैयार करता था। इसके बाद यह माल शामली, सहारनपुर, दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर बेचा जाता था। पुलिस अब दिल्ली व सहारनपुर के खरीदारों की तलाश में भी जुट गई है। nएक किलोमीटर दूर खड़ी करते थे बाइक : आरोपियों ने बताया कि चोरी करने से पहले वे बाइक को घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर पहले खड़ी कर देते थे, ताकि किसी को शक न हो। चोरी के बाद सभी आरोपी मिलकर सामान को ठिकाने लगाते और बिक्री से मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। nइन गांवों में की चोरी : पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने लव्वा दाउदपुर, बसी चुंधियारी, कसेरवा खुर्द, झाड़खेड़ी, पंजीठ, हरड़ फतेहपुर, हसनपुर लुहारी सहित कई क्षेत्रों में ट्यूबवेलों से तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें