फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक ही रात में दस नलकूपों से सामान चोरी

Sat, 14 Feb 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव लव्वा दाउदपुर व बसी चुन्धियारी में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात में दस नलकूपों का ताला तोड़कर चोरी कर ली। पुलिस ने किसानों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ग्राम लव्वा दाउदपुर निवासी शुभम ने तहरीर देकर बताया कि चोरों ने उसके नलकूप से करीब 50 मीटर केबल चोरी कर ली। इसके अलावा गांव के राजू के नलकूप से 12 मीटर केबल, कीटनाशक व खाद भी चोरी कर ली गई। सन्नी के नलकूप से स्टार्टर केबल, बिल्ला के नलकूप से 15 मीटर केबल तथा दीपक के नलकूप से 20 मीटर केबल चोरी की। बसी चुन्धियारी के जंगल में आलम, शहरयाब, रिफाकत, वसीयत व मुस्तफा के खेतों से भी केबल चोरी कर ली गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नलकूपों से चोरी

कैराना। गांव पंजीठ निवासी सुभाष ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसके खेत मामौर रोड पर है। 9 फरवरी की रात अज्ञात चोर ने उसके नलकूप से बिजली का केबिल, पाइप और तांबे का सामान चोरी कर लिया। अगले दिन सुबह 8:00 बजे जब वह खेत पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें