फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वन क्षेत्राधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश

Sat, 17 Jan 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वन विभाग की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएफओ की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की गई। कारण बताने का नोटिस जारी किया गया और उनके स्थान पर आए क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर उनका वेतन रोकने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाले शिकायतों का निस्तारण और कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एसडीएम शामली और एसडीएम ऊन को जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एसडीएम शामली बैठक में मौजूद नहीं थी। राजकीय प्रक्षेत्र मवी के सुदृढ़ीकरण कार्यों में ढिलाई पाए जाने पर संबंधित डीएचओ का वेतन तब तक रोका जाएगा जब तक कार्य पूर्ण नहीं होता। बैठक में फैमिली आईडी सुधार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति, राजस्व कार्यों में लक्ष्यानुसार प्रगति और आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने और समय से पूर्ण करने के निर्देश कार्यदाई संस्थाओं को दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, पीडी डीआरडीए प्रेम चन्द, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ज्योति प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें