फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ओवर ब्रिज की लंबाई बढ़ाने के दिए निर्देश

Thu, 05 Dec 2024 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण डीआरएम सुखबिंद्र सिंह व रेलवे अ​धिकारी । संवाद
विज्ञापन
शामली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के रेलवे प्रबंधक सुखविंद्र सिंह ने शामली पहुंचकर अमृत भारत योजना में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। वे यहां पर 36 मिनट तक रहें। उन्होंने कहा कि मेरठ पानीपत रेलवे लाइन में अभी कोई प्रगति नहीं है। उन्होंने शामली रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज की लंबाई शहर की तरफ बढ़ाने के रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली मंडल के रेलवे प्रबंधक सुखविंद्र सिंह अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से बडौत-कासिमपुर खेड़ी व कांधला होते हुए शामली स्टेशन पर दोपहर दो बजे पहुुंचे। डीआरएम ने प्लेटफार्म और 44 साल पुरानी रेलवे आवासीय काॅलोनी का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से जानकारी ली।
उन्होंने स्टेशन पर अमृत भारत योजना में शामिल विकास कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि स्टेशन पर विकास कार्य मजदूरी, सुपरवाइजरों की कमी के चलते पिछड़ा है। 31 मार्च 2025 तक शामली रेलवे स्टेशन का कार्य पूरा हो जाएगा। डीआरएम ने बताया कि अमृत भारत योजना चल रहे विकास कार्यों में कुछ कमियां मिली हैं।
विज्ञापन

आवासीय काॅलोनी में आ रही समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। स्टेशन पर प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज की प्लेटफार्म दो से आगे लंबाई बढ़ाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। आवासीय काॅलोनी में पेड़ों की कटाई पर नाराजगी जताई। रेेलवे फाटक गोटरा, बड़का और बड़ौत में रेलवे स्टेशन का यार्ड का निरीक्षण किया।
इस दौरान उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता केके शर्मा, सीनियर डिविजनल ऑपरेटिव छवि कुमारी, सीनियर डीएसटीओ उपेंद्र कुमार सिंह, उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील कुमार धीमान, शामली रेेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली, सीनियर सेक्शन इंजीनियर थान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें