फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए जाए- डीएम ने ली जिला स्वास्थय समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भुगतान करने, अभियान चलाकर सभी पात्र परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी लेकर समीक्षा की। उन्होंने आशाओं द्वारा घर-घर जाकर की जा रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आशाओं द्वारा माताओं को कंगारू मदर केयर के बारे में और अधिक जागरूक कराने के निर्देश दिए। जिले की सभी सीएचसी- पीएचसी, उपकेंद्रों पर रंगाई पुताई व रास्तों की मरम्मत आदि का कार्य पूर्ण करते हुए दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। कांधला एवं थानाभवन में ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गया है। कोविड-19 प्रभावित हुए बच्चों के घर पर स्वास्थ्य संबंधी टीम भेज कर जानकारी ली जा रही है। बैठक में सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल, सीएमएस डॉक्टर सफल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव समेत स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें