फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर का खौफ : शामली में हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचे गैंगस्टर के छह आरोपी, बोले-अपराध से करते हैं तौबा

Wed, 28 Jul 2021 05:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली

सार

आरोपियों ने बताया कि वे गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। उन्होंने स्वयं थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया हैं। उन्होंने कहा कि वे अपराध से तौबा करते हैं और आगे से अपराध नहीं करने की कसम खाते हैं।  
विज्ञापन
शामली के कैराना कोतवाली में सरेंडर करते गैंगस्टर के आरोपी - फोटो : amar ujala, meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में करीब पांच माह पहले कैराना कोतवाली में सपा विधायक नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद  तबस्सुम सहित 40 लोगों पर दर्ज हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे छह आरोपियों ने कोतवाली में हाथ उठाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों ने अपराध से तौबा कर शांति से जीवन जीने की कसम खाई।

विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई और पुलिस के दबाव के चलते बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी फुरकान, फरमान, तासीम, इनाम, नौशाद व हाशिम निवासी गांव रामड़ा कैराना थाने पहुंचे। सभी आरोपियों ने पुलिस के सामने हाथ उठाकर आत्मसमर्पण किया। आरोपियों ने बताया कि वे गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। उन्होंने स्वयं थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने कहा कि वे अपराध से तौबा करते हैं और आगे से अपराध नहीं करने की कसम खाते हैं। उन्होंने जेल से आने के बाद शांति से अपना जीवन जीने की बात कही। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक करीब पांच माह पहले पुलिस प्रशासन ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी, जिनमें आठ आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई और पुलिस के लगातार गिरफ्तारी के दबाव से डरकर 16 आरोपी पहले आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

सीओ कैराना जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित छह आरोपियों ने कोतवाली में आत्मसमर्पण किया है। इस मुकदमे में कुल 40 आरोपियों में से अभी तक 30 आरोपी जेल जा चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को वांछित गैंगस्टर के तीन आरोपी मोमीन, इंतजार व मंगता निवासी गांव रामड़ा थाना कैराना पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार वांछित गैंगस्टरो की धरपकड़ के लिए दबिश अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें