शामली। आजादी के 75 वर्ष में अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा ज्वालागंज मंडी में स्थित अटल पार्क में हवन किया गया और आजादी के शहीदों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत प्रोफेसर देवराज देवरा ने कहा कि भारत देश का इतिहास गौरवशाली और समृद्धता का प्रतीक है, लेकिन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अनेकों नामों को आज तक भी इतिहास के अंदर उस तरीके से प्रस्तुत नहीं किया गया, जिस तरीके से किया जाना चाहिए था। इसलिए इन कार्यक्रमों को आयोजित करने का उद्देश्य यही है, कि हमारी भावी पीढ़ियां उनके बलिदान को जान और पहचान सके। इस अवसर पर डॉ. अनुराग शर्मा, अमित मित्तल, आदेश, नगर कार्यवाह आलोक, भरत, अर्पित, सचिन, राकेश, विवेक, शिखर, शिवम, मामचंद, हरिओम, सचिन गोयल, रमेशचंद वर्मा, विनोद, अमित गर्ग, अविरल तायल, अरविंद, अनुराग जैन, रोहित जैन, राजेंद्र जैन, विनोद जैन, केशव मित्तल, सागर गोस्वामी, अमित मित्तल, सचिन जैन, अमित चिकारा, रविंद्र कुमार, विशाल तायल, विनोद, मुकेश गर्ग, प्रवीण गर्ग आदि मौजूद रहे। यज्ञ पुरोहित के रूप में पंडित मणिराम जोशी रहे।
भाजपा श्रम प्रकोष्ठ ने श्रमिकों के साथ किया सहभोज
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ ने रविवार को श्रमिक सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने सरकार द्वारा चलाई गई अनेक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योजना पत्रिका वितरित कर उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूक किया और एक दूसरे से योजनाओं को साझा करने की बात कही। इस अवसर पर श्रमिकों की समस्याओ को सुना और उनके निवारण हेतु आश्वस्त करते हुए उनके साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर सुरेश बजाज, अजय सैनी, रोहित प्रजापति, सोनू चावला, डॉ. अमन नामदेव, अनुज राणा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम श्रमिकों को भाजपा के सदस्य्ता नंबर पर कॉल लगवाकर सदस्यता करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित राणा ने की और संचालन नंद किशोर उपाध्याय ने किया।