शामली। शहर के मोहल्ला गुलशन नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 15 का बागपत से स्थानांतरित होकर जिले में आए नवागत खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने खंड शिक्षा अधिकारी का पुष्प कलिका भेंट करके स्वागत किया।
शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। बच्चों सामूहिक अभियान गीत और अन्य गतिविधियां प्रस्तुत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों बालिकाओं को हेयर बैंड वितरित किए और सभी बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद बनखंडी रोड़ स्थित कंपोजिट बालक जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की विद्युत व्यवस्था और परिसर में खड़े आम और तुन के पेड़ों पर प्रतिवर्ष उत्पन्न वाले कीड़ों से होने वाली समस्याओं की जानकारी ली और इस समस्याओं के निराकरण हेतु नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया।
यातायात नियमों का पालन करें रिक्शा चालक
शामली। बीएसएम स्कूल में ई रिक्शा ऑटो यूनियन के तत्वावधान में एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि रिक्शा यूनियन शासन प्रशासन के साथ है। उन्होंने रिक्शा चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने की और संचालन डॉ. रामलाल कश्यप ने किया। इस अवसर पर अरुण राय, रविंद्र कुमार, संजीव निर्वाल, योगेंद्र निर्वाल, संदीप अरोरा, रेखा कश्यप, राकेश, रमेश चंद, मांगेराम, चंद्रपाल, सलेकचंद, राजीव, संजीव कश्यप और अवनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद