फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडेंट जारी, मजदूरों को भेजा बुुलावा

Fri, 28 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
suger mill - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब शामली चीनी मिल आगामी चार नवंबर को अपना पेेेराई सत्र शुरू करेगी। शुक्रवार को 29 गन्ना खरीद केंद्रों पर तीन नवंबर के लिए 13 हजार कुंतल गन्ना इंडेट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


अपर दोआब चीनी मिल के सहायक गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि शामली चीनी मिल का वर्ष  2016-17 का पेराई सत्र चार नवंबर को सुबह दस बजे हवन पूजन के साथ शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेराई सत्र के शुभारंभ लिए मजदूरों को सूचना भेज दी गई है। पेराई सत्र के   शुभारंभ के लिए तीन नवंबर को मिल के 29 खरीद केंद्रों के लिए 13 हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि पेराई सत्र के लिए ज्यादातर तैयारियां पूरी कर ली गई है।  जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि बजाज ग्रुप की थानाभवन, भसाना चीनी मिल दो नवंबर को अपना पेराई सत्र चालू कर देगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बजाज चीनी मिल है, जो दो नवंबर को अपना पेराई     सत्र चालू कर रही है। राणा ग्रुप की  ऊन चीनी मिल के खिलाफ किसानों का आंदोलन चलने से पेराई       सत्र शुरू करने की स्थिति स्पष्ट   नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें