फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की जनसभा: हेलीपैड का बढ़ाया गया साइज

विज्ञापन
कैराना पब्लिक इंटर कॉलेज में हेलीपैड तैयार करते कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ नवंबर को कैराना में कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। जनसभा स्थल पर स्टेज और गैलरी बनाने का कार्य जारी हैं। इसके अलावा सीएम प्रोटोकॉल के तहत हेलीपैड का साइज बढ़ाकर 26 मीटर चौड़ा और 26 मीटर लंबा किया गया है।
विज्ञापन

कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के ग्राउंड में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए स्टेज और लोगों के बैठने के लिए बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है। शनिवार को भी कार्य जारी रहा। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई सोमांशू मोहन ने बताया कि नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में वीआईपी लोगों के हेलीकॉप्टर उतारने के लिए पुराना हेलीपैड बना था। पुराना हेलीपैड 20 मीटर चौड़ा व 20 मीटर लंबा था। सीएम प्रोटोकॉल के तहत हेलीपैड का साइज बढ़ाकर 26 मीटर चौड़ा और 26 मीटर लंबा किया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के पीछे की दीवार तोड़कर बनाया नया रास्ता
सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पब्लिक इंटर कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड पर कराई जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री को जनसभा स्थल पर ले जाने के लिए कॉलेज के मेन गेट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान लोगों को कोई असुविधा न हो। इसी को देखते हुए प्रशासन ने कॉलेज के पीछे की दीवार को तोड़कर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने पुराने बाईपास पर रास्ता खोला है। बताया गया कि मुख्यमंत्री को हेलीपैड स्थल से गाड़ियों से पुराने बाईपास से होते हुए विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में जनसभा स्थल तक ले जाया जाएगा।
कालेज के मेन गेट की टूटी पुलिया
पब्लिक इंटर कॉलेज में हेलीपैड को बड़ा बनाने का कार्य किया गया। इस दौरान ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पब्लिक इंटर कॉलेज में लाई गई। ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में अधिक वजन के कारण कॉलेज के मेन गेट की सीमेंट की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कॉलेज के गेट की पुलिया को नया बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
पुलिस कर्मियों को किया अलर्ट
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार की रात कैराना कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने सभी उपनिरीक्षकों व पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में जगह-जगह ड्यूटी प्वाइंट बनाने, कस्बे के व्यापारियों व दुकानदारों से सहयोग लेकर क्षेत्र में शांति स्थापित करने व रात्रि गश्त के दौरान हूटर व सायरन का प्रयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने को कहा। वहीं कोतवाली प्रभारी ने सभी उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें