फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली में मिनी ट्रक ने टक्कर मारी

Sat, 19 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बुढ़ाना की ओर से शामली आ रही ट्रैक्टर-ट्राली में तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर के गांव लुसाना निवासी कोल्हू संचालक सुरेंद्र ट्रैक्टर-ट्राली में गुड़ भरकर शामली मंडी गुड़ बेचने आ रहा रहा था। जैसे ही उनकी ट्रैक्टर-ट्राली शामली में पहुंची तो सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी।

जिससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसमें सुरेंद्र, कैलाश, रविंद्र निवासी गांव लुसाना थाना बुढ़ाना एक अज्ञात समेत चार लोग घायल हो गए। मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनमें से एक को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर  दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें