शामली । शामली ब्लाक के तीसरे चरण के लिए हुए पंचायत चुनाव में गांव भाज्जू के जूनियर हाईस्कूल के बूथ नंबर 158 पर प्रेमपाल ने सबसे पहले वोट डाला। करीब 50 वर्षीय प्रेमपाल हर चुनाव में वोट डालते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमपाल सबसे पहले वोट डालकर खेत पर निकल जाते हैं। वहीं लगे बूथ नंबर 155 पर सुशील ने सबसे पहले वोट डाला। इसके अलावा गांव खानपुर में मतदान केंद्र पर लगे 42 नंबर बूथ पर लोकेंद्र ने प्रथम वोट डाला।
वहीं, पंचायत चुनाव के दौरान गांव भाज्जू के बूथ नंबर 158 का कमरा काफी छोटा पड़ने के कारण मतदान कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जगह कम होने के कारण मतदान कर्मियों को बाहर कुर्सी लगानी पड़ी। मतपेटी को अंदर कमरे में ही रखवाया गया।
फर्जी एजेंट पीटा ः शामली। गांव भाज्जू के जूनियर हाईस्कूल में वोटरों को धमका रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर वह खुद को एजेंट बताने लगा, लेकिन कोई आईडी नहीं दिखा सका. जिस पर पुलिस ने उसकी जमकर धुनाई की और मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया।