झिंझाना। कसबे के एसडीएस स्कूल की छात्रा तान्या कौशिक को सीबीएसई बोर्ड द्वारा निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीत हासिल करने पर ढाई हजार रुपये का नकद इनाम व प्रमाणपत्र देने की घोषणा की है।
प्रधानाचार्य सतीश भटनागर ने बताया की 25 से 27 सितंबर तक सीबीएससी बोर्ड दिल्ली द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय अभिव्यक्ति श्रंखला के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की थी, जिसमें देश के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इनमें से 108 छात्राओं का चयन किया गया।
जूनियर वर्ग में एसडीएस झिंझाना की कक्षा आठ की छात्रा तान्या कौशिक ने-स्वतंत्रता भी सार्थक हो सकती है यदि वो हमारी संस्कृति की अभिव्यक्ति का साधन बन जाए, विषय पर विजय हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। छात्रा का स्कूल चेयरमैन श्रीपाल आर्य प्रबंधक डाक्टर लोकेश सहित सभी शिक्षकों ने बधाई देकर हौसला अफजाई की है।