फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री में अकरम अव्वल

Mon, 02 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नेशनल एजूकेशनल एंड स्पोर्ट एकेडमी की ओर से नववर्ष के आगमन पर क्रास कंट्री आयोजित की गई। शुभारंभ बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज से एडीएम भरत पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में अकरम ने प्रथम स्थान किया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी भरत पांडेय ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ट्रस्ट के द्वारा अच्छी शुरुआत की है। सभी प्रतिभागियों को मेहनत से खेलों में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम एमपी सिंह ने कहा कि जो बच्चे खेलकूद के प्रति जागरूक नहीं है उनके लिए मेरा सुझाव है कि 24 घंटे में से कम से कम एक या दो घंटे खेलकूद के लिए प्रतिदिन अवश्य दें। मुख्य अतिथियों ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संस्था की चेयरमैन हिमानी गौतम, कोषाध्यक्ष विजय सैनी, डायेक्टर सुधीर शर्मा ने अतिथियों को बुकें भेंटकर स्वागत किया। संचालन अनुराग शर्मा ने किया। मौके पर प्रबंधक संजय संगल प्रधानाचार्य एसके आर्य, वीके मित्तल, सचिन गौतम, हिमांशु गौतम सोनिया शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, दौड़ में विजेता धावकों के नाम रहे अंडर 19 वर्ग में प्रथम स्थान अकरम,  द्वितीय स्थान मौ. तालिब, तृतीय स्थान रिसुल चौहान रहे। अंडर-17 वर्ग में प्रथम स्थान दीपक चौहान आरके इंटर कालेज शामली, द्वितीय स्थान राहुल कुमार व तृतीय स्थान शाहरुख खान रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग प्रथम स्थान किरन पंवार भैंसवाल, आशु जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली, तृतीय स्थान हर्शी अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन रहे। अंडर-14 वर्ग बालक प्रथम स्थान पर आकाश कुमार , द्वितीय स्थान इंतजार तृतीय स्थान सूरज केएलजीएम पब्लिक स्कूल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें