गुरु गोरखनाथ जाहरवीर मंदिरों में हुआ, छड़ी पूजन
शामली, चौसाना। जिले भर में अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष्य में गुरु गोरखनाथ मंदिरों में छड़ी पूजन किया गया। गोगा म्हाड़ी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
रविवार को शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों ने गोगा म्हाड़ी पर पहुंचकर छड़ी पर धागा बांधकर मन्नतें मांगी। पूजन पंडित विनोद शर्मा ने संपन्न कराया। इस मौके पर जाहरवीर से परिवार में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय ने बताया कि भारी संख्या में श्रद्धालु म्हाड़ी पर पहुंचकर परिवार की सुख समृद्धि की मन्नतें मांगते हैं। इस अवसर पर दुष्यंत, शिवकुमार, सतेंद्र , सुनील गोहरनी, कैलाश, धर्मेंद्र उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, संजय उपाध्याय सहित भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे भी मौजूद रहे।
चौसाना- थानाभवन मार्ग पर स्थित पठानपुरा में गोगा जाहरवीर जी की म्हाड़ी पर क्षेत्र के लोगों ने निशान चढ़ाए। प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। इस दौरान महिलाओं बच्चों एवं पुरुषों की भारी भीड़ देखने को मिली प्रसाद चढ़ाने के लिए म्हाड़ी पर लंबी लाइन लगी रही। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया। इस दौरान पंडित पिंटू शर्मा, मदन प्रजापति, विपिन प्रजापति, सचिन, सुमित, राहुल, गोपाल, शिवम, रुपेश, रामू, संदीप, सोनू, नितिन आदि मौजूद रहे।