शामली। नवीन मंडी में खल व्यापारी के यहां हुई लाखों की चोरी के मामले पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा है और उससे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका खुुुलासा किया जा सकता है।
खल व्यापारी हंसराज की गणेश ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। उसका गोदाम नवीन मंडी स्थल में है। चोरों ने गोदाम से 328 खल की बोरी चुरा ली थीं। गोदाम पर माल लेने के लिए गए हंसराज को चोरी की जानकारी हुई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करा दिया गया था। पुलिस इस मामले में एक संदिग्ध को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस केस का खुलासा कर दिया है और पकड़े गए चोर की निशानदेही पर छापा मारकर करीब तीस खल की बोरी भी बरामद कर ली हैं, बाकि माल की बरामदगी की का प्रयास पुलिस कर रही है। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि अभी मामले में जांच चल रही है। जैसे ही कोई खुलासा होता है तो जानकारी दी जाएगी।