फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बिजली आपूर्ति में सुधार हो

Thu, 18 Feb 2016 01:15 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में डीएम ने किसानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल बिजली आपूर्ति को सही करने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों के गन्ना भुगतान का मामला भी छाया रहा।
विज्ञापन


राजबीर सिंह मुंडेट ने कहा कि कैराना रोड पर लकड़ी की आढ़त संचालित हो रही है, जहां घटतौली व मंडी समिति के कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली करते हैं। डीएम ने मंडी सचिव को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। रणधीर सिंह ने जिला पंचायत के ठेकेदार द्वारा सड़कों पर किसानेें से सामान लाने व ले जाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। श्याम सिंह रोड ने बैंकों द्वारा किसानों से प्रतिवर्ष क्रेडिट कार्ड के नवीनीकरण के कारण धनराशि एकमुश्त जमा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। कहा कि बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है, इसलिए विद्युत निगम गांवों व शहरों में आपूर्ति पर ध्यान दें। बैठक में सीडीओ वीके सिंह, उप कृषि निदेशक हरेंद्र उपाध्याय, बीएसए राजदेव सिंह, अधिशासी अभियंता सुभाष चंद, प्रमोद कुमार, सिंचाई विभाग से अंबुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें