शामली। जिले भर में आयोजित तहसील दिवस में 85 शिकायतों में से मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। कलक्ट्रेट में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ओपी वर्मा ने फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम ओपी वर्मा ने विद्युत विभाग के अफसरों को चेताया कि वह अपने कार्य में तेजी लाएं, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में फरियादियों की शिकायतों को देख डीएम जिले के अफसरों पर भड़क उठे। तहसील दिवस में 36 शिकायतें प्राप्त र्हुइं। जिनमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
सीडीओ विनोद कुमार सिंह, एसपी विजय भूषण, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल समेत सभी विभागों के आला अफसर, कर्मचारी मौजूद रहे। ऊन तहसील दिवस में आयोजित तहसील दिवस में एडीएम भरत पांडे की अध्यक्षता में तहसील दिवस में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर एएसपी अनिल कुमार झॉ, एसडीएम ऊन अवधेश कुमार, तहसीलदार मदन सिंह राठौर, सीओ झिंझाना मौजूद रहे। कैराना तहसील में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम कैराना इंद्रसेन यादव ने फरियादियों की शिकयतों को सुनकर निस्तारण किया। कुल 19 शिकायतों में से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया । इस अवसर सीओ सिटी निशांक शर्मा, तहसीलदार अजय राज पांडेय आदि संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।