फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अगर कन्या नहीं होगी तो पूजन कहां से होगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। दुर्गा अष्टमी के दिन अमर हरि सनातन शिव मंदिर में कन्या पूजन हुआ। इस दौरान रामदेव महाराज ने कहा कि घर में कन्या नहीं होगी तो पूजन के लिए कन्या कहां से लाओगे।
विज्ञापन

मोहल्ला छत्ता बंगला में स्वामी अमर देव ट्रस्ट के द्वारा अमर हरी सनातन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, जिसमें दुर्गा अष्टमी के दिन रामदेव महाराज के सानिध्य में मोहल्ले वासियों ने कन्या पूजन कर दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया। रामदेव महाराज ने कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें मोहल्ले वासियों के साथ मिलकर भोजन कराया। उन्होंने कहा कि देशभर में कन्या भ्रूण हत्या व कन्याओं के प्रति बढ़ते अपराध पर समाज को चिंतन करते हुए कन्या भ्रूण हत्या को रोकना चाहिए। दुर्गा अष्टमी के दिन हिंदू संस्कृति में प्रत्येक परिवार कन्या पूजन कर घर में दुर्गा अष्टमी मनाता है, लेकिन घर में कन्या के जन्म होने पर शोक मनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर कन्या नहीं होगी तो पूजन कहां से होगा। मौके पर पंडित भारत भूषण शर्मा, पंडित ऋषि राज, पुजारी शिव लखन, अशोक बवेजा, विनोद बजाज, गुलशन चावला, शालू राणा, अशोक चावला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें