फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ सांझी बनाने वाली निशा को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लायनेस क्लब शामली दोआब ने इस बार नवरात्र में गुम होती जा रही लोक कला और लोक परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए घर-घर जाकर परिवारों को स्वयं अपने हाथ से सांझी बनाने के लिए प्रेरित किया था। इसके चलते बहुत से परिवारों ने हाथ से सांझी बनाई।
विज्ञापन

लायनेस क्लब शामली दोआब की अध्यक्ष रश्मि गर्ग ने क्लब की सदस्यों के साथ घरों में हाथ से बनी सांझी देखी। सर्वश्रेष्ठ सांझी बनने वाली निशा निवासी गणेश चौक को क्लब के रीजन चेयरपर्सन सीमा गर्ग ने शील्ड देकर सम्मानित किया। क्लब की सचिव स्नेहा गर्ग और कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल ने निशा द्वारा बनाई सांझी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें