फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुई चोरों की पहचान

विज्ञापन
कैराना पुलिस द्वारा पकडे गये एटीएम मशीन तोड कर चोरी करने के प्रयास के आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। दो दिन पूर्व एटीएम मशीन तोड़कर चोरी के प्रयास का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में चार चोरों की पहचान हुई, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

रविवार रात शामली रोड स्थित मुस्तफा मार्केट में ट्रांसपोर्ट की दीवार में सेंधमारी तथा केबिन की छत उखाड़ने के बाद चोरों ने एटीएम मशीन तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। मंगलवार को एटीएम के सुपरवाइजर की ओर से कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने एटीएम के केबिन से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर बरामद की। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तहरीम निवासी मोहल्ला कायस्थवाड़ा, शोएब उर्फ सोनू उर्फ पिंटर निवासी मोहल्ला पीरजादगान, शेरखान निवासी मोहल्ला इमामबाड़ा थाना कैराना व सोहेल निवासी अज्ञात के नाम प्रकाश में आए। मामले में पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब आठ बजे बाईपास स्थित झंडा पीर के पास से दो आरोपियों तहरीम व शोएब उर्फ सोनू उर्फ पिन्टर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक चाकू तथा एक बाइक बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो हथौड़ी, दो पेचकस, दो प्लास व एक कुदाल बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। सीओ ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
----------------
कई लोगों का कर्ज हो गया था
कैराना। पुलिस पूछताछ में आरोपी तहरीम ने बताया कि उसकी दोस्ती शोएब उर्फ सोनू उर्फ पिंटर और शेरखान से है। पुलिस के अनुसार दोनों पर लूट एवं चोरी के कई मुकदमे चल रहे हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कपड़ों की फेरी करते हैं जिसकी कमाई से मुकदमों का खर्च नहीं उठाया जा रहा था। उनके ऊपर कई लोगों का कर्ज हो गया था। कुछ दिन पूर्व शोएब ने एटीएम उखाड़ने की सलाह दी थी। इसके बाद एक अन्य साथी सोहेल के साथ मिलकर चारों ने एक बैंक के एटीएम को उखाड़कर की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार योजना के तहत उसने घटना की शाम करीब सात बजे एटीएम मशीन उखाड़ने के लिए रास्तों की रैकी की। देर रात में सभी एक डग की छत से होते हुए मुस्तफा मार्केट के अंदर दाखिल हुए। सबसे पहले उन्होंने एटीएम के केबिन के पीछे ट्रांसपोर्ट की दुकान का गेट तोड़ा। फिर ट्रांसपोर्ट की दीवार में नकब लगाकर केबिन की छत को उखाड़कर एटीएम केबिन में प्रवेश किया। एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उखड़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें