फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने मौसम में बढ़ाई गलन

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में सर्दी में अपने कार्यालय जातीं आपूर्ति निरीक्षक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं ने मौसम में बढ़ाई गलन
विज्ञापन

शामली। रात में पाला और दिन में बर्फीली हवा ने मौसम में गलन बढ़ा दी है। कई दिनों से भीषण ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। लोग सोमवार को भी पूरे दिन सर्दी से कांपते रहे। दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिली। करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने के कारण मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह भी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
पिछले 16 दिन से सर्दी का सितम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रात में पाला और दिन में शीतलहर के साथ पूरा दिन आकाश में छाए बादल मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। सोमवार को भी सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए बादल छंटे और धूप निकली। थोड़ी देर में ही सूरज फिर से बादलों में छिप गया। शाम होते ही भीषण सर्दी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सोमवार को दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाजारों में कम ग्राहक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपड़ोस में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इस बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 16 जनवरी से पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 18 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। बाद के दो दिनों में, पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस बीच उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और खाड़ी द्वीपों में अलग-अलग जगहों पर बारिश होगी। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें