फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में तड़पता रहा बुखार का मरीज

Sat, 26 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
health - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। सीएचसी परिसर में एक बुखार का मरीज काफी देर तक उपचार के लिए तड़पता रहा। तीमारदारों के हंगामे के बाद ही उसे उपचार दिया गया। 
विज्ञापन

गांव लिसाढ निवासी महिला मुकेश के अनुसार उसके बेटे दिनेश को कई दिन से बुखार है। बृहस्पतिवार रात उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। गांव में एक चिकित्सक के यहां पर उसे उपचार के लिए ले जाया गया। लेकिन उसने शामली के लिए रेफर कर दिया । 

शुक्रवार सुबह उसे कांधला सीएचसी पर लाया गया। महिला का आरोप है कि उसका बेटा अस्पताल परिसर में तड़पता रहा। लेकिन उसकी ओर ध्यान नहीं दिया गया। काफी हंगामा करने पर उसे उपचार देकर हायर सेंटर रेफर किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि यदि सीएचसी में उसे जल्द उपचार दे दिया जाता तो उसकी हालात गंभीर न होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे यहीं पर बेहतर उपचार दिया जा सकता था। अस्पताल में हंगामे के दौरान पहुंचे चिकित्सा प्रभारी कांति प्रसाद ने बताया कि महिला के बेटे को उपचार दिया गया है। गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें