फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पत्नी की मौत के सदमे में पति का भी इंतकाल, एक साथ उठे दोनों के जनाजे, मचा कोहराम

Tue, 05 Mar 2024 10:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में पत्नी की मौत के सदमे में पति का भी इंतकाल हो गए। दोनों के जनाजे एक साथ उठे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पति और पत्नी के जनाजे एक साथ उठे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कैराना में बीमारी के चलते पत्नी की मौत की खबर मिलने पर पति की भी तबीयत खराब हो गई। परिजन वृद्ध को प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दोनों के जनाजे एक साथ उठे।

विज्ञापन


मोहल्ला दरबार कला निवासी 60 वर्षीय अनवरी की चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिजन उसे पानीपत प्राइवेट हास्पिटल ले गए, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन पीजीआई रोहतक ले गये थे।

वहीं, मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे महिला की रोहतक हॉस्पिटल में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना जैसे ही कैराना पहुंची तो महिला के पति अब्दुल सलाम कुरैशी (65) की हालत बिगड़ गई। परिजन अब्दुल सलाम को शामली के प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनिल? : योगी सरकार में बने मंत्री, BJP-RLD गठबंधन ने दलित चेहरे पर चला बड़ा दांव, चुनाव में दिखेगा असर
विज्ञापन

उधर, रोहतक पीजीआई से महिला का शव उनके आवास कैराना पहुंचा। बाद में दोनों के जनाजे एक साथ उठे। कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार: ऐसा है मंत्री अनिल कुमार का राजनीतिक सफर, परिवार से लेकर जानिए उनके बारे में सबकुछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें