बता दें कि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा।
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान का नाम मंत्रालय की सूची में सबसे ऊपर बताया जा रहा है। अगर एक मंत्रालय मिलता है तो बालियान को तवज्जो दी जाएगी। अगर दो मंत्रालय मिलते हैं तो मुस्लिम कोटे से सिवालखास या थानाभवन विधायक को भी मंत्री बनाया जा सकता है। देखने वाली बात यह होगी कि मंत्रालय की कुर्सी किसके हिस्से में आती है।
ये हैं रालोद के विधायक
बुढ़ाना से राजपाल बालियान, पुरकाजी सुरक्षित सीट से अनिल कुमार, खतौली से मदन भैया, मीरापुर से चंदन चौहान, छपरौली से अजय कुमार, सिवालखास से गुलाम मोहम्मद, शामली से प्रसन्न चौधरी, थानाभवन से अशरफ अली, शादाबाद से गुड्डू चौधरी विधायक हैं। इनमें राजपाल बालियान विधानमंडल दल के नेता है।
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ से भाजपा नेता अंकित शर्मा समेत 15 ने थामा सपा का दामन, अखिलेश किस पर चलेंगे दांव, कई हैं दावेदार