फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता में कैसे हुआ खनन? जांच करने पहुंची सीबीआई

Sat, 08 Apr 2017 12:13 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। खनन की जांच पुलिस और प्रशासन का पीछा नहीं छोड़ रही है। आचार संहिता में शामली में खनन कैसे और क्यों हुआ? जानने के लिए सीबीआई टीम लग गई है। बृहस्पतिवार को इसी क्रम में सीबीआई की टीम अधिकारियों से मिलने एसपी आफिस पहुंची, लेकिन तहसील दिवस में अधिकारियों के
विज्ञापन

व्यस्त होने कारण करीब दो घंटे वहां बैठ रही। हालांकि अंदरूनी जानकारी जुटा कर टीम लौट गई। 

दरअसल शामली में अवैध रेत खनन जमकर हुआ है। कैराना और झिंझाना में अवैध रेत खनन में खाकी की गर्दन फंसी हुई है। उधर, हाईकोर्ट के आदेश पर पांच सालों में हुए अवैध खनन की जांच सीबीआई टीम कर रही है। जिसके चलते टीम जिले में कई बार आ चुकी है और खनन की जांच कर चुकी है, लेकिन अभी भी जांच जारी है। पांच सालों में खनन की जांच के साथ ही आचार संहिता लगने के बाद भी शामली के कैराना और झिंझाना में अवैध खनन शिकायतें टीम के सामने आई है। 

इसी के चलते अब सीबीआई टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस-प्रशासन से राजनैतिक दबाव खत्म हो जाता है। ऐसे में यदि कोई भी अवैध काम होता है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन  की होती है और कोई भी राजनैतिक दबाव का तर्क नहीं दे सकता। जबकि आचार संहिता लगने के बाद हुए खनन की बात सीबीआई के समाने आई है तो जाहिर है कि पुलिस-प्रशासन की इस खनन में संलिप्तता रही होगी। 
विज्ञापन


इसके चलते अब सीबीआई टीम इसे ही फोकस कर जांच में लगी है। सूत्रों की माने तो बृहस्पतिवार को सीबीआई टीम साक्ष्य जुटाने तथा अधिकारियों से बात
करने के लिए एसपी आफिस पर पहुंची। लेकिन सभी अधिकारी तहसील दिवस में व्यस्त थे, इसी के चलते करीब दो घंटे तक सीबीआई की टीम पुलिस अधीक्षक ऑफिस पर बैठी रही।  इसके बाद सीबीआई की टीम ने अपनी अंदरूनी जांच की और लौट गई।

एआरटीओ ने खनन लदे ट्रकों के काटे चालान
थानाभवन। अवैध रेत खनन पर पूर्ण पाबंदी होने के बावजूद रेत से लदे दो ट्रकों का एआरटीओ और वन विभाग की टीम ने चालान किया। शुक्रवार की सुबह ऊन मार्ग पर पहुंचे एआरटीओ कयूम खान ने अवैध रूप से खनन कर लाए जा रहे रेत से लदे ओवरलोड ट्रक को रोक लिया।

उसी दौरान थानाभवन की ओर से वापस जा रहे खाली ट्रक को पकड़ कर जांच की तो रेत लाद कर ले जानेे की पुष्टि हुई। दोनों ट्रकों को थाने लाकर चालान कर दिया गया।

थाने में ट्रक ड्राइवर ने बताया कि उससे पहले इसी मार्ग से छह ट्रक रेत लेकर गुजरे थे। जिन्हें पुलिस ने नहीं रोका। ज्ञात रहे पांच दिन पूर्व भी इसी ट्रक का एआरटीओ ने चालान कर दिया था। लगातार अवैध रूप से खनन कर रेत लाने वाले ट्रकों का ऊन रोड पर आवागमन है। मगर, पुलिस इस और से पूरी तरह आंख बंद कर बैठी है। टंकी चौक निवासी पवन गौतम, बाबूराम, कृष्णपाल, विनोद कुमार का कहना है प्रतिदिन सुबह 8 से 10 ट्रक रेत से भरे रोड  से गुजरते है। कई बार उन्होंने पुलिस को सूचना भी दी परंतु कोई कार्रवाई नही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें