जिले में 747 स्थानों पर होगा होलिका दहन
शामली। जिले में रविवार को परंपरागत तरीके से ोली का पर्व मनाया जाएगा। रात में करीब 747 स्थलों पर होलिका दहन होगा। पुलिस ने होलिका स्थलों की सूची तैयार कर वहां पर निगरानी शुरू कर दी गई है।
जनपद में होली का पर्व श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सुबह से होलिका पूजन शुरू किया जाएगा। रात में परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया जाएगा। पुलिस ने जिले में होलिका दहन के लिए करीब 747 स्थलों को चिह्नित किया गया है। इनमें शहर कोतवाली क्षेत्र में 70 स्थल चिह्नित किए गए।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में 63, कैराना क्षेत्र में 70, कांधला क्षेत्र में 120, थानाभवन में 105, बाबरी में 74, झिंझाना में 196, गढ़ीपुख्ता में 49 स्थलों पर होलिका दहन किया जाएगा। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिले में 747 स्थलों पर होलिका दहन किए जाने की जानकारी मिली है। होलिका दहन स्थल पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
थानावार होलिका दहन स्थल
शहर कोतवाली : 70
आदर्श मंडी : 63
ग कैराना : 70
कांधला : 120
थानाभवन : 105
बाबरी : 74
झिंझाना : 196
गढ़ीपुख्ता : 49