सिटी बिजलीघर पर एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता। कार्यकर्ता
शामली। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती और खराब विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर शनिवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सिटी बिजलीघर स्थित उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि भीषण गर्मी के बीच शहर की विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। बिजली किसी भी समय चली जाती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तरह सक्रिय रहें, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन की नौबत न आए
धरना-प्रदर्शन में अमित कुमार, निशिकांत संगल, कुलभूषण खुराना, विकास शांडिल्य, सुमित उपाध्याय, संजय उपाध्याय सभासद, सोनू शर्मा, सतेंद्र नारायण, सुशील चावला, पारस बंसल, राकेश, नैयर, जोनी चौहान, विश्वास निर्वाल, कपिल शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।