फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ईंट मारने से नहीं मरी तो गला दबाकर की पत्नी की हत्या

Sun, 24 May 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
 मृतक महिला इशरत का फाइल फोटो।  स्रोत परिजन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव खेड़ा कुरतान निवासी आशु उर्फ आस मोहम्मद ने बागपत के सरूरपुर कलां क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे पर अनैतिक संबंधों के शक में शुक्रवार की देर रात पत्नी इशरत (35) की ईंट से वार कर और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी का इलाज कराने की बात कहकर दोस्त के साथ उसकी कार से शव को घर छोड़कर फिर ईंट भट्ठे पर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को वहीं से हिरासत में लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव खेड़ा कुरतान निवासी आशु उर्फ आस मोहम्मद करीब पांच महीने से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बागपत के गांव सरूरपुर कलां क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार देर रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पति ने पत्नी की पहले बेरहमी से पिटाई की। ईंट से उसके नाजुक अंगों पर वार किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद आरोपी ने बागपत के रहने वाले अपने दोस्त को पत्नी का इलाज कराने की बात कहकर कार के साथ बुलाया। कार से अपने बच्चों के साथ शव लेकर खेड़ा कुरतान में शनिवार सुबह करीब चार बजे पहुंचा। परिजनों को भी पत्नी के बीमार होने की बात कहकर वहां से फिर ईंट भट्ठे पर भाग गया। परिजनों ने महिला को मृत अवस्था में पाया तो हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ईंट भट्ठे से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

अनैतिक संबंधों के शक में ले ली जान : एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी आस मोहम्मद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शुक्रवार रात में ईंट भट्ठे पर उसने अपनी पत्नी के पास से किसी व्यक्ति को जाते हुए देखा। उसने उसका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे में उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसने वापस आकर पत्नी से उस व्यक्ति के बारे में पूछा तो उसने नहीं बताया। इसके बाद आरोपी ने उसके नाजुक अंग पर ईंट से वार किया, लेकिन जब उसने नहीं बताया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात बागपत जिले में हुई है, वहीं की पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। nबच्चे के दादा-दादी बने सहारा : इशरत की हत्या के बाद पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब पांचों बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी उनके दादा इशाक व दादी पर आ गई है। उन्हें उम्मीद नहीं है कि बेटे ने पत्नी की जान ले ली।

 मृतक महिला इशरत का फाइल फोटो।  स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें