तहसील, ब्लाक समेत सभी कार्यालयों में खुलेगी हेल्प डेस्क
शामली। डीएम के जसजीत कौर ने जिले में कोराना वायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिए कलक्ट्रेट में हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी कार्यालयों में कोरोना हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए। जहां पर कार्यालय में आने वाले आगंतुकों, फरियादियों को यह सारी सुविधाएं मिलेंगी।
मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने कोराना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कोविड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान कई लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की गई। उन्होंने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क बनाए जाने के उद्देश्य से जनपद के जिला, तहसील, ब्लॉक व अन्य कार्यालयों मेें हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। डेस्क पर कर्मचारी द्वारा सभी आगंतुकों का नाम, पता व मोबाइल नंबर नोट करेगा। उन्होंने बताया कि मल्टीपैरामीटर भी रखा गया है। पल्स ऑक्सीमीटर से पल्स तथा ऑक्सीजन, की जांच की जा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग द्वारा तापमान की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी को कोरोना वायरस के तहत जारी किए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दो गज की दूरी का पालन करे, फेस कवर, मास्क लगाए, सैनिटाइजर व साबुन से हाथ धोए, आरोग्य सेतु, आयुष सुरक्षा कवच एप का प्रयोग करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, तहसीलदार अजय कुमार शर्मा ऊन, डॉक्टर रतिनाथ मौजूद रहे।