शामली। भाजपा नगर मंडल शामली की ओर से अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 67वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया।
मंगलवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में भाजपा नगर मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने डा. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मात्र 33 वर्ष की आयु में ही डॉ. मुखर्जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बनने का सम्मान प्राप्त किया। एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के विरुद्ध डॉक्टर मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत का पहला राष्ट्रवादी आंदोलन छेड़ा था। भारत के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से उन्होंने जनसंघ की स्थापना की।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्षा मीनू संगल व अरविंद संगल ने डा, मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री योगेन्द्र निर्वाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रमोद नामदेव, सतीश धीमान, संजीव लौहान व भावना सैनी, नगर मंत्री मनोज रूहेला, सन्नी शर्मा व गीता वालिया, मीडिया प्रभारी अमित उपाध्याय, युवा नगर अध्यक्ष मनीष भटनागर, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, संदीप नामदेव, डॉ. सुनील सैनी, निशा शर्मा, सुरक्षा, आशा सेठ आदि उपस्थित रहे।
-------
डा. मुखर्जी का परम लक्ष्य देश सेवा करना था : तेजेंद्र निर्वाल
शामली। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मंगलवार को गढ़ीपुख्ता रोड पर मुंडेट कला गांव में भाजपा कार्यालय में विधायक तेजेंद्र निर्वाल समेत कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवन यात्रा का परिचय देते हुए कहा कि वह कभी किसी पद के मोहताज नहीं रहे, बल्कि देश सेवा ही उनका परम लक्ष्य था। उन्होंने एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान का विरोध किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं। जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, जिला महामंत्री राजेंद्र मादलपुर, जिला महामंत्री विशेष सरोहा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संगीता जिंदल, प्रमोद नामदेव, रीनू सरोहा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।