जलालबाद। सिद्धपीठ मंदिर प्रांगण में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल कानपुर वालों ने कहा कि ऐसा कोई जीव नहीं है, जिसके हृदय में परमात्मा नहीं है।
कथा व्यास ने कंस वध का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कंस ने अपने अत्याचारों से ब्रज क्षेत्र में हाहाकार मचा दिया। रुकमणी के विवाह प्रसंग में कथा व्यास ने गृहणियों से कहा कि बेटी का विवाह अपनी प्राथमिकता के साथ-साथ बेटियों से उनके अनुरूप वर का चयन करना चाहिए।
जो कन्या के अनुरूप, गुणशील स्वभाव, शैक्षिक योग्यता आदि का ध्यान रखकर करेंगे तो वह विवाह एक अच्छा व्यवहारिक विवाह होगा। जो जीवन भर सुखमय शांति को प्राप्ति होती रहेगी। मौके पर अवनीश, सुभाष चंद्र शर्मा, देवेंद्र दत्त, ओमप्रकाश, सुखवीर सैनी, लाला ब्रजमोहन, रघुवीर सिंह, इंदु आहुजा, मोनू्, वंदना शर्मा, ममता, मंजू, रानी एंटोनी शर्मा, नीलम भारद्वाज, राकेश शर्मा आदि रहे।