शामली/कैराना। कैराना क्षेत्र में बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के मुकदमे में जिला सत्र न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।
27 अक्टूबर 2023 को कैराना पुलिस को सूचना मिली थी कि भूरा रोड से मोबाइल और नगदी लूटने के दो बदमाश आ रहे हैं। भूरा रोड पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश होने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी थी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके से रिजवान निवासी रामड़ा और उस्मान निवासी बरनावी को तमंचों के साथ गिरफ्तार करके चालान कर दिया था।
तत्कालीन कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने दोनों बदमाशों के विरुद्ध जानलेवा हमला और अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला जिला एवं सत्र न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को इस मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।