फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर, ओपीडी ठप

विज्ञापन
कांधला सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर धरना प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर, ओपीडी ठप
विज्ञापन

शामली, कांधला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और स्टाफ आयकर रिटर्न समय से न भरे जाने को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गए। स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से ओपीडी ठप हो गई और मरीजों व तीमारदारों को भटकना पड़ा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व नर्सों सहित विभाग के अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए वैक्सीनेशन कार्य का भी बहिष्कार करने की चेतावनी दी। धरने पर बैठे डॉ. तिलक ने कहा कि कांधला स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और नर्सों व कर्मचारियों का 2019-20 में वेतन से आयकर कट चुका है। लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते आयकर पोर्टल पर आयकर रिटर्न जमा होने की पुष्टी नहीं हो रही है। सभी को आयकर विभाग की सख्ती के चलते हजारों रुपये की पेनल्टी जमा करनी पड़ी। आरोप है कि इस बार भी कर्मचारियों को रिटर्न भरने के लिए आयकर का फार्म नंबर-16 उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के लिपिकों की लापरवाही के चलते एक बार फिर से स्वास्थ्य कर्मियों को पेनल्टी भरनी पड़ेगी। हड़ताल के चलते ओपीडी पूरी तरह से ठप हो गई। जिसके चले मरीज और तीमारदारों को भटकना पड़ रहा है। चिकित्सा अधीक्षक रामवीर सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर धरना दे रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देकर समस्या के निराकरण की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें