फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के सौदागराें की छानबीन शुरू

Fri, 17 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन में कार की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाभवन।  पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार चार युवकों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने कार से से पिस्टल बरामद कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया है। मामला अवैध हथियारों की तस्करी का माना जा रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर तीन बजे पुलिस को लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज के पास एक कार में संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को कब्जे में लेकर तलाशी लेने पर कार से एक पिस्टल मिली। कार में चार लोग सवार थे, सभी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई। 

इनमें से एक युवक थानाभवन, दो युवक अंबाला तथा एक सहारनपुर का बताया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि ये लोग हथियारों की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त कर बेचने का कार्य करते है। इनके पास से दो सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन व बीस हजार की नकदी मिली है।  थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने बताया पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनसे जुड़े नेटवर्क काे खंगालने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें