फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ड्रग्स सप्लायर की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ड्रग्स के साथ पकड़े दो आरोपियों को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर सप्लायर की तलाश में हरियाणा के करनाल की पुलिस ने तीतरवाड़ा में दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाणा के जनपद करनाल के थाना निघडू के एसआई सतीश कुमार ने टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस के साथ ड्रग्स के साथ पकडे़ गये विक्रम निवासी बरसाना थाना पुंडरी जनपद कैथल व रामकरण उर्फ रिंकु निवासी सिरसल थाना पुंडरी जिला कैथल भी थे जिन्हें हरियाणा पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया था। बाद में हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पीसीआर पर लाये गये ड्रग्स तस्करों की निशानदेही पर तीतरवाड़ा में आरोपी की तलाश में दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस वापस लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें