फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हथियार तस्कर व महिला की तलाश में कैराना में दबिश, नहीं मिलने पर वापस लौटी टीम

Fri, 15 Dec 2023 05:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : एसआई ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र से एक महिला लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी उनके थाने में दर्ज है। महिला के कैराना क्षेत्र में होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथियार तस्कर व लापता महिला की तलाश के दो अलग-अलग मामलों में हरियाणा के पानीपत की पुलिस ने कैराना में दबिश दी। महिला के नहीं मिलने व हथियार तस्कर के फरार होने पर हरियाणा पुलिस वापस लौट गई। शुक्रवार को हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना पुराना औद्योगिक के एसआई वेदपाल ने टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई।

विज्ञापन


एसआई ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र से एक महिला लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी उनके थाने में दर्ज है। महिला के कैराना क्षेत्र में होने की सूचना मिली है। इसके अलावा एक अन्य मामले में हथियार तस्कर की तलाश है।

बाद में हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दो अलग-अलग मोहल्लों में महिला व हथियार तस्कर की तलाश में दबिश दी। महिला व आरोपी को पता नहीं चलने पर हरियाणा पुलिस वापस लौट गई।

अपहरण व दुष्कर्म के 10 साल पुराने मामले में पानीपत क्राइम ब्रांच की दबिश
10 साल पुराने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में हरियाणा क्राइम ब्रांच ने क्षेत्र के एक गांव में दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर हरियाणा क्राइम ब्रांच वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें: देसी दूल्हे की विदेशी दुल्हन: बिजनौर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुआ विवाह, जिले में चर्चा का विषय बनी ये शादी
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाणा के जनपद पानीपत की क्राइम ब्रांच सीआईए थर्ड के एसआई सुभाष चन्द ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। एसआई ने बताया कि 2013 से उनके थाना क्षेत्र से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है। बाद में हरियाणा क्राइम ब्रांच ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव बुच्चाखेड़ी में आरोपी की तलाश में दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर हरियाणा क्राइम ब्रांच वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें: UP: छह फर्जी फर्मों का पर्दाफाश, पकड़ी गई 14 करोड़ की हेराफेरी, जीएसटी की जांच में ऐसे उजागर हुआ पूरा खेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें