शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली में स्थापना दिवस पर हुई स्पार्क प्रतियोगिता में हर्षित चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों को प्रबंध समिति के डायरेक्टर राजीव गर्ग और प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने सम्मानित किया।
प्रधानाचार्या ने बताया कि स्कूल का स्थापना दिवस 12 फरवरी को मनाया गया था। सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्पार्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में इतिहास, भूगोल, समसामायिकी, विज्ञान, गणित आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। शुक्रवार को प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में हर्षित चौहान को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये, आर्यन मलिक को द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में कृष्णा नामदेव को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।