फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना के मदरसा इशाअतुल इस्लाम में हज यात्रा पर जाने वाले जिले के 76 यात्रियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण और टीकाकरण कैंप आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंशुल चौहान ने किया।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा कि इंसान ताउम्र पद, पैसा, प्रतिष्ठा के पीछे भागता रहता है। जिससे उसे भौतिक व क्षणिक सुख तो मिल जाता है, लेकिन आत्मिक शांति उसे प्राप्त नहीं होती। बल्कि इस जहां को बनाने वाले कुदरत की इबादत व इंसान की सेवा में ही मिलती हैं। उन्होंने जन्म मरण के बंधन से छुटकारे के लिए धर्म कर्म को ही जीवन का अंतिम लक्ष्य बताया। इस अवसर पर मदरसा के प्रबंधक मौलाना बरकतुल्ला, प्रशिक्षण के ट्रेनर हाजी मोहम्मद हाशिम आदि मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें