फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, करणी सेना मंडल अध्यक्ष की गाड़ी बनी निशाना, छह लोग सुरक्षित

Sat, 04 Jul 2026 05:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के थानाभवन क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने करणी सेना के मंडल अध्यक्ष की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में छह लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के थानाभवन क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार रात स्कॉर्पियो कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने कार को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं। घटना में कार सवार छह लोग बाल-बाल बच गए, जबकि गोली लगने से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रेस्टोरेंट पहुंचने से पहले बनाया निशाना
गांव ख्यावड़ी निवासी खाद विक्रेता शुभम ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो कार से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट की ओर जा रहे थे। यह कार उनके ताऊ और भारतीय करणी सेना के मंडल अध्यक्ष राकेश की है। कार में गौरव, शुभम सागर शर्मा, विनय, विकास और कविराज भी सवार थे। रेस्टोरेंट पहुंचने से पहले पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने स्कॉर्पियो पर कई राउंड फायरिंग कर दी।

शीशा टूटा, मची अफरा-तफरी
फायरिंग के दौरान गोली लगने से स्कॉर्पियो का शीशा टूट गया। अचानक हुई गोलीबारी से कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना में किसी को गोली नहीं लगी और सभी छह लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


वीडियो सौंपकर कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देने के साथ घटना से जुड़े वीडियो भी सौंपे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ श्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें