फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौसाना में महिला की मौत से गम और गुस्सा

Mon, 19 Jun 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौसाना/शामली।  चौसाना से ईद की खरीदारी करने गए करनाल में परिवार के सदस्यों के लिए पति ही काल बन गया। चलती कार से पत्नी और बच्चों को गिराने के बाद खुद कूदकर अपनी जान बचा ली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद आरोपी के पत्नी का शव यहां पहुंचते ही चीखपुकार मच गई। महिला की मौत से परिवार में गम का माहौल है, तो आरोपी फैजान के खिलाफ गुस्सा है। 
विज्ञापन


चौसाना निवासी फैजान शनिवार को अपनी पत्नी अमीर बानो, बेटी अक्शा और बेटे शाहिद तथा साली के साथ ईद की खरीदारी के लिए कार से करनाल ले गया था। पति के हरकत से परिवार के सदस्य अनजान थे।

करनाल में गंजोगढ़ी के पास आब्रदन नहर पर पहुंचकर फैजान के दिमाग में चल रही शातिराना साजिश ने अमीर बानो और उसके बच्चों को चपेट में ले लिया। फैजान ने अमीर बानो और दोनों बच्चों के साथ ही साली सहित कार को नहर में डूबो दिया। फैजान ने कार से कूदकर खुद को बचा लिया था, लेकिन उसकी साली भी बच गई थी। 
विज्ञापन


बाद में अमीर बानो का शव नहर से बरामद कर लिया गया, लेकिन दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चला। शनिवार रात ही इसकी सूचना पर चौसाना से अमीर बानो के परिजन करनाल चले गए थे। 

उधर, पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार शाम करीब पांच बजे अमीर बानो का शव चौसाना लाया गया, तो परिवार में कोहराम मच गया। उसका शव ससुराल में ले जाने की बजाय मायके में ले जाया गया। उसके बाद गमगीन माहौल में अमीर बानो का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। अमीर बानो के मायके वालों में आरोपी फैजान के प्रति गुस्सा बना हुआ है। 

फैजान की करतूत से सभी आहत
ग्रामीणों के मुताबिक अमीर बानो गर्भवती थी। फैजान की करतूत ने न सिर्फ अमीर बानो की जान ली,  बल्कि उसके गर्भस्थ शिशु की मौत भी हो गई। रविवार को अमीर बानो का शव सुपुर्द-ए खाक करने के दौरान हर किसी की जुबां पर  फैजान के खिलाफ गुस्सा था।

ग्रामीणों का कहना था कि              फैजान ने अमीर बानो से दूसरी  शादी की थी, पहली पत्नी भी   चौसाना में ही अपने चार बच्चों को साथ लेकर रहती है। हर किसी का यही कहना था कि फैजान ने अपने परिवार के लिए ही मौत देकर घिनौनी हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें