फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकाबले में हार से क्रिकेट प्रेमियों को हुई निराशा

Mon, 19 Jun 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
match - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने के कारण हर कोई उत्सुक था। रविवार को दोपहर के तीन बजते ही लोग टीवी के सामने बैठ गए। मैच में भारत के हार के साथ ही सभी लोग मायूस हो गए। 
विज्ञापन


रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्राफी का फाइनल मुकाबला था। मैच शुरू होते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग रोजमर्रा के काम निपटाकर अपने-अपने घरों में टीवी के सामने बैठ गए।

बच्चे हों या फिर बड़े सभी मैच का आनंद लेने के लिए तीन बजे से मैच देखने लगे। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 338 रन का लक्ष्य भारत के सामने रख दिया। पाकिस्तानी टीम के विकेट गिरने के दौरान दर्शकों में खुशी रही। 
विज्ञापन


उधर, जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी और शुरुआत में ही विकेट गिरने लगे, तो दर्शकों को झटका लगा। पहले 15 ओवर में 57 रन पर भारत के पांच खिलाड़ी, विराट कोहली, शिखर धवन, युवराज महेंद्र सिंह धोनी के आउट हुए। तो क्रिकेट प्रेमियों को धक्का लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें