फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जीएसटी टीम ने मारा प्लाईवुड एवं पेंट्स की दुकान पर छापा, घंटों तक चली जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। कस्बे के बुग्गावाला रोड स्थित एक प्लाईवुड व पेंट्स की दुकान पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। दोपहर दो बजे पहुंची टीम देर शाम तक अभिलेख खंगाल रही थी। जीएसटी टीम के आने की भनक लगते ही ज्यादातर बड़े व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर इधर उधर हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे के बुग्गावाला रोड स्थित कांबोज ट्रेडर्स पर दो गाड़ियों में जीएसटी टीम पहुंची। कार से उतरते ही टीम में शामिल डिप्टी कमिश्नर रामेन्द्र रत्नाकर सिंह, नरेन्द्र यादव, अलका पटेल दुकान के अंदर चले गए। इसके बाद उन्होंने ना तो किसी तो बाहर आने दिया और ना ही बाहर से किसी को अंदर जाने दिया गया। टीम ने सभी अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम ने दुकान और गोदामों की गहनता से जांच की।
उपलब्ध सामान का बिलों से मिलान किया। रात आठ बजे तक टीम की कार्रवाई जारी थी। देर शाम डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह कार्रवाई विभाग को मिली एक शिकायत के आधार पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी जांच लंबे समय तक चलेगी। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी जिसके बाद कुछ बता पाना संभव होगा।
विज्ञापन

उधर जीएसटी टीम के आने के बाद कस्बे के ज्यादातर बड़े प्रतिष्ठान के स्वामी शटर नीचे डाल कर इधर उधर हो गए। देर शाम तक जीएसटी टीम की कार्रवाई जानने के लिए अन्य व्यापारी उत्सुक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें