उत्तर प्रदेश के शामली में गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के दुल्लाखेड़ी गांव में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का अनावरण पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान आदर्श महापुरुष है। महापुरुष सभी के होते हैं, इसलिए सभी को उनका सम्मान करना चाहिए।
मंगलवार को दुल्ला खेडी गांव में राजपूत उत्थान कमेटी के सदस्यों की ओर से सर्व प्रथम विधि विधान से हवन पूजन संपन्न कराया। प्रतिमा अनावरण के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास में एक बहुत ही अविस्मरणीय नाम है।
यह भी पढ़ें: Meerut: थाने में युवक को दी थर्ड डिग्री, हालत गंभीर, परिजन बोले- पूछताछ के लिए लेकर गई थी पुलिस
चौहान वंश में जन्मे पृथ्वीराज आखिरी हिंदू शासक भी थे। उन्होंने दिल्ली और अजमेर का शासन संभाला। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान से राजपूत समाज को एक जुट होने का संदेश मिलता है। पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति के अनावरण समारोह में एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम ऊन विशु राजा सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
कार्यक्रम में ठाकुर पूरन सिंह, करण सिंह, रवि राणा, कान्हा राणा विजय, पूर्व ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह, ठाकुर तेजपाल सिंह, रामवीर प्रधान, पंकज राणा ग्राम प्रधान, अरुण राणा, सिटू राणा, गौरव प्रधान, रविंद्र डीलर, धर्मपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सुमित राणा, अजय राणा, नंदू राणा, शिव राणा सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।