शामली। डीडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिले में सामान्य जाति मद में 10 लाभार्थियों को 50000 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से 500000 रुपये अनुदान दिया जाएगा। अनुसूचित जाति/जनजाति के 3 लाभार्थियों को 70000 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 210000 रुपये अनुदान का भौतिक और वित्तीय लक्ष्य मिला है।
इस संबंध में सभी बीडीओ को लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों के आवेदन 4 गुणा प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें ऊन ब्लॉक में सामान्य मद में-3 और अनुसूचित जाति व जनजाति का-1, थानाभवन ब्लॉक में सामान्य मद में-2, अनुसूचित जाति व जनजाति मद में-1, कैराना ब्लॉक में सामान्य मद में-2, कांधला ब्लॉक में सामान्य मद में आवंटित लक्ष्य-2 के अलावा शामली ब्लॉक में सामान्य और अनुसूचित जाति/जनजाति मद में एक-एक का लक्ष्य मिला है। जो भी इच्छुक बेरोजगार 18 से 65 वर्ष के व्यक्ति है, वह अपना आवेदन कर सकते हैं। वार्षिक आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अपने संबंधित ब्लॉक से संपर्क कर सकते हैं।